पं. उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया
मुरैना | भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मुरैना ने रामजानकी मंदिर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है। इसका श्रेय पं.दीनदयाल को जाता है। उन्होंने राष्ट्रवाद के विचार को अजय बनाने के लिए एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, परशुराम मुदगल, प्रेमकांत शर्मा, रामवीर सिंह कंषाना, अवधेश पाराशर, मुकेश जाटव, रामनरेश शर्मा, राजेश शर्मा, राजेन्द्र गोयल, नागेन्द्र तिवारी, रवि शर्मा, निखिलेश पाठक, दिलीप पिप्पल, निखिलेश पाठक आदि मौजूद रहे।