पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना नंबर के टैंकरों से सिंथेटिक दूध का कारोबार

बिना नंबर के टैंकरों से सिंथेटिक दूध का कारोबार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में दूध माफिया द्वारा अधिकारियों से साठगांठ करके धीमा जहर परोसा जा रहा है

भास्कर संवाददाता | मुरैना

यूरिया खाद व रंगोली समेत अन्य अखाद्य पदार्थों को मिलाकर बनाए जाने वाले सिंथेटिक दूध का कारोबार जिले में थम नहीं रहा है। इस धीमे जहर का परिवहन जिले में टैंकरों से किया जाता है। इसकी जानकारी अधिकारियों को है, लेकिन वे इसे पकड़ते नहीं हैं। जबकि इन टैंकरों में से अधिकतर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ही दौड़ रहे हैं। गंभीर तथ्य है कि प्रशासन इन पर खुद तो कार्रवाई करता ही नहीं है, बल्कि पुलिस को भी निर्देश नहीं दिए हैं कि इस तरह के टैंकरों को पकड़ा जाए।

पोरसा से मुरैना आते हैं टैंकर : मिलावटी दूध के टैंकर पोरसा व उसके आसपास के गांवों जौटई, धर्मगढ़, किर्रांयच, रजौधा इलाके से मुरैना के चिलर सेंटरों पर लाए जाते हैं। ये टैंकर पोरसा थाना इलाके से चलते हैं, लेकिन पुलिस इन्हें नहीं पकड़ती। फिर ये अंबाह व दिमनी थाना क्षेत्र से होकर मुरैना के चिलर सेंटरों पर आ जाते हैं, लेकिन इन्हें कोई नहीं पकड़ रहा है।

रासुका में पहली बार दर्ज हुआ था केस : वर्ष 2014 के अंत में दैनिक भास्कर द्वारा मिलावटी दूध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाए गए अभियान के बाद तत्कालीन कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने एक दूध कारोबारी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की थी। उसके बाद से अब तक वर्ष 2016 आ गया, लेकिन किसी मिलावटखोर दूध माफिया के खिलाफ प्रशासन ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है। इससे स्पष्ट होता है कि मिलावट के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है।

बिना नंबर के टैंकरों से दूध सप्लाई किया जा रहा है।

फैक्ट फाइल

10 लाख लीटर दूध प्रतिदिन का उत्पादन है जिले में।

03 लाख लीटर दूध रोजाना मिलावटी बनाया जाता है।

50 टैंकर रोजाना मिलावटी दूध का परिवहन करते हैं।

टैंकर बिना नंबर के हैं तो कैसे पकड़ें
मिलावटी दूध के टैंकर अगर बिना नंबर के चल रहे हैं तो उन्हें कैसे पकड़े। वैसे ये टैंकर किस समय निकलते हैं। अब आप बता रहे हैं तो इन्हें चेक कराएंगे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवनीश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुरैना

भास्कर पड़ताल
खबरें और भी हैं...