सोनू बने क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज के शहर अध्यक्ष
मुरैना | क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह तोमर ने सोनू सिकरवार नहरावली को महासभा का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिकरवार की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में भूपेन्द्र सिंह सिकरवार, सत्यवीर सिंह तोमर, संजय सिंह सिकरवार, अंशुल तोमर, गुल्लू सिकरवार, अजय तोमर, जोगा सिकरवार, सीटू सिकरवार, मोनू सिकरवार, सूरज राठौर, शैलू सिकरवार, दीपक सिकरवार, अमित सिकरवार, नीरज सिकरवार आदि शामिल हैं।