पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शासन की राशि हड़पने पर पूर्व सरपंच समेत सचिव गिरफ्तार

शासन की राशि हड़पने पर पूर्व सरपंच समेत सचिव गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुरैना/पोरसा

ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के लिए राशि निकालकर उसे हड़पने वाले नगरा के पूर्व सरपंच व वर्तमान सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी गुरुवार को की गई है। इन दोनों ने मिलकर शासन के 62200 रुपए निकाले थे, लेकिन निर्माण कार्य नहीं कराया था।

जानकारी के अनुसार नगरा के पूर्व सरपंच अशोक सिंह तोमर व सचिव विनोद सिंह तोमर के खिलाफ अंबाह एसडीएम ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। नगर थाना प्रभारी यूपीएस चौहान इनकी पतारसी कर रहे थे कि ये दोनों कहां हैं। गुरुवार को थाना प्रभारी चौहान ने इन्हें नगरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...