पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांग नहीं मानी तो करेंगे विधानसभा का घेराव

मांग नहीं मानी तो करेंगे विधानसभा का घेराव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमितीकरण की मांग को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत संविदा अधिकारी, कर्मचारियों की हड़ताल का जनप्रतिनिधियों द्वारा समर्थन किया जा रहा है। हड़ताल के चौथे दिन दिमनी विधायक बलवीर डंडोतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई, किसान कांग्रेस अध्यक्ष गिर्राज डंडोतिया ने धरना स्थल नेहरू पार्क गेट पर पहुंचकर धरने को संबोधित किया और पार्टी स्तर से आंदोलन को तेज करने का आश्वासन दिया। दिमनी विधायक बलवीर डंडोतिया ने कहा कि यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे। इस पर वरिष्ठ बसपा नेता रामप्रकाश राजौरिया ने भी सहमति जताई। धरना स्थल पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर्राज डंडोतिया ने कहा कि रोजगार सहायक व अन्य कर्मचारी मेहनत कर अपने कार्य का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांग मानने को तैयार नहीं है।

ऐसी स्थिति वे आंदोलन के लिए बाध्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आव्हान किया वे संविदा कर्मचारियों को नियमित करें अन्यथा पार्टी स्तर से आंदोलन को गति दी जाएगी।

सीईओ ने कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश :

संविदा कर्मचारियों द्वारा चार दिन से कलम बंद हड़ताल की जा रही है। सभी कर्मचारी नेहरू पार्क के सामने बैठकर धरना दे रहे हैं। इन्हें वापस बुलाने के लिए सीईओ जिला पंचायत अनुराग वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि वे शीघ्र कार्य पर उपस्थित नहीं हुए तो उनकी सेवाएं संविदा नियम के तहत अवैधानिक मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मावई ने हड़ताल का समर्थन किया।

खबरें और भी हैं...