पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद्य सुरक्षा अिधकारी ने दूध व तेल के सैंपल भरे, दुकानदारों में हड़कंप

खाद्य सुरक्षा अिधकारी ने दूध व तेल के सैंपल भरे, दुकानदारों में हड़कंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाह| एसडीएम दिनेश चंद सिंघी के निर्देश पर गुरुवार को नगर में सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। सैंपलिंग की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी सविता सक्सेना, नायब तहसीलदार मुन्नासिंह तोमर, पटवारी ज्ञानवीर शर्मा द्वारा की गई। एसडीएम द्वारा गठित टीम सबसे पहले मुरैना तिराहे पर तेल कारोबारी प्रमोद जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंची। जहां से तेल के सैंपल लिए गए। इसके बाद यह टीम डायवर्सन रोड स्थित दंदरौआ दूध डेयरी पर पहुंची। जहां दूध के सैंपल भरे गए। सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ एडीएम कोर्ट में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई जारी थी।

खबरें और भी हैं...