विधायक कप वालीबॉल टूर्नामेंट 15 से
मुरैना | खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में 15 फरवरी से सबलगढ़ की ग्राम पंचायत मांगरोल में विधायक कप वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100 रुपए , द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2100रुपए व तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 रुपए प्रदान किए जाएंगे।