दो हजार का इनामी हत्या के प्रयास का आरोपी न्यायालय रोड से गिरफ्तार
मुरैना | वर्ष 2015 से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने न्यायालय रोड से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 2000 रुपए के इस फरार इनामी आरोपी को पकड़ने की यह कार्रवाई टीआई आशीष राजपूत के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा उत्तमपुरा की विद्या वाली गली का निवासी अनूप पुत्र मुन्नालाल उर्फ राजेंद्र जाटव न्यायालय रोड इलाके में देखा गया है। यह सूचना जब मिली तब टीआई राजपूत पुलिस बल के साथ शहर में ही थे। उन्होंने तत्काल गाड़ी मुखबिर के बताए क्षेत्र की ओर मुड़वाई। इस टीम ने न्यायालय रोड पर पहुंचकर यहां दो ओर से घेराबंदी करके अनूप को गिरफ्तार कर लिया।