पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गल्ला मंडी से हटेंगी बसें, शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

गल्ला मंडी से हटेंगी बसें, शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को मिलेगी केंटीन की सुविधा

भास्कर संवाददाता | मुरैना/पोरसा

कस्बा पोरसा की सब्जी मंडी में लोगों को अभी पैर रखने को जगह नहीं मिलती। इस परेशानी से वे जल्द ही निजात पाएंगे। क्योंकि सब्जी मंडी यहां से गल्ला मंडी में शिफ्ट की जाएगी। साथ ही गल्ला मंडी में अवैध रूप से खड़ी होने वाली बसें यहां से हटाई जाएंगीं।

कृषि उपज मंडी समिति पोरसा के निर्वाचन के बाद निर्विरोध चुने मंडी अध्यक्ष छत्तर सिंह तोमर ने सोमवार को बताया कि आजकल गल्ला मंडी में सबसे बड़ी समस्या, मंडी प्रांगण में 10 बसें खड़ी होने की है। इन बसों को दूसरी जगह रोका जाएगा। फिर यहां सब्जी मंडी लाई जाएगी। इसके लिए उन्हें पक्के स्थल बनाकर दिए जाएंगे। साथ ही यहां किसानों के लिए केंटीन बनाएंगे। जहां पांच रुपए में मंडी की ओर से भोजन किसानों को दिया जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रानिक कांटे से अनाज की तौल कराएंगे। अब तक जो अनाज बाहर तुलता है वह नहीं होने दिया जाएगा। मंडी में तुलाई चालू कराएंगे।

गल्ला मंडी में खड़ी बसें।

खबरें और भी हैं...