पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाय पीकर कमरे में गिरे रिटायर्ड फौजी की मौत, मर्ग जांच शुरू

चाय पीकर कमरे में गिरे रिटायर्ड फौजी की मौत, मर्ग जांच शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | शहर के सिद्ध नगर में रहने वाले एक रिटायर फौजी वृद्ध की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों की मानें तो वे चाय पीकर बिस्तर से ज्यों ही खड़े हुए, जमीन पर गिर गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने पूर्व फौजी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिद्ध नगर निवासी 65 वर्षीय रिटायर फौजी जगदीश सिंह पुत्र भोगीराम पमार ने मंगलवार को अपने घर के कमरे में बिस्तर पर चाय पी। इसके बाद वे पलंग से खड़े होकर कमरे से बाहर जाने वाले थे कि अचानक लड़खड़ाकर गिर गए। जिससे उनके सिर में चोट आई। अस्पताल पुलिस चौकी स्टाफ से स्पष्ट हुआ है कि उनके कोई संतान नहीं होने से परिवारीजन ही अस्पताल लाए थे। यहां डाक्टर ने जगदीश सिंह का चेकअप किया तो उनकी मौत हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...