पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेयर सुनते नहीं, जनता हमसे जवाब मांगती है

मेयर सुनते नहीं, जनता हमसे जवाब मांगती है

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने बुलाई भाजपा पार्षदों की बैठक

पार्षदों ने मेयर के खिलाफ विरोध दर्ज कराया

भास्कर संवाददाता | मुरैना

मेयर हमारी सुनते नहीं, तनाशाही चलाते हैं और जनता हमसे जवाब मांगती है। इसलिए हमें विरोध करना पड़ता है। वार्डों में गंदगी पसरी है फिर भी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही। यह विरोध भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने पार्टी जिलाध्यक्ष अनूप सिंह के समक्ष जताया। नगरनिगम परिषद् के तीसरे सम्मिलन में पार्षदों द्वारा जोरदार हंगामा किए जाने के बाद पार्षदों व मेयर में सामंजस्य बनाने के लिए सोमवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। लेकिन इस बैठक में मेयर अशोक अर्गल शामिल नहीं हुए।

सभापति की मौजूदगी में सम्पन्न हुई इस बैठक में पार्षदों ने मेयर के खिलाफ जमकर विरोध जताया। वार्ड नं.1, 2, 5 व 30 के पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके वार्डों में आज तक सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किए गए हैं। ऐसी स्थिति में वहां गंदगी के ढेर लग रहे हैं। वार्डों के लोग रोज आकर हमसे शिकायत करते हैं। इस संबंध में मेयर को कई बार बताया जा चुका है, लेकिन वे व्यवस्था नहीं कर पा रहे। वहीं कुछ पार्षदों में वार्डों में स्ट्रीट लाइट न होने की शिकायत की। मेयर के खिलाफ माहौल देख भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने यह कहकर उन्हें शांत कराया कि वे मेयर से बात करेंगे और समस्या को हल करने का समाधान निकाला जाएगा।

कैसे हुए सुरक्षा गार्ड तैनात

उप सभापति केशव सिंह तोमर ने नगरनिगम में गार्डों की तैनाती पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह 19 हजार रुपए मासिक वेतन पर इन गार्डों की नियुक्ति कैसे और क्यों की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें भी यह कहकर शांत कराया कि वे मेयर से इस संबंध में चर्चा करेंगे।

भाजपा कार्यालय पर पार्षदों की बैठक में उपस्थित पार्षद।

चर्चा के लिए बुलाया था
भाजपा पार्षदों ने अपनी-अपनी बात को बैठक में रखा है। उस पर विचार किया जा रहा है। चूंकि चार फरवरी की ननि परिषद की बैठक में हंगामा हुआ था उस पर पार्टी ने चिंता जाते हुए पार्षदों को चर्चा के लिए बुलाया था। अनूप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

खबरें और भी हैं...