पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर के राजाखेड़ा क्षेत्र से मुरैना आए थे दंपति, जा रहे थे ग्वालियर

भास्कर संवाददाता | मुरैना

शहर से गुजरे नेशनल हाईवे पर गुरुवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दंपति की मौत हो गई। ये दंपति राजस्थान के धौलपुर से मुरैना होते हुए ग्वालियर की ओर जा रहे थे। जबकि ट्रक इनकी बाइक के पीछे तेज गति से आ रहा था। ड्राइवर ने इनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और ग्वालियर की ओर भागा। सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। ड्राइवर के खिलाफ दुर्घटना मौत का अपराध कायम किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले के देयरी गांव निवासी प्रीतम सिंह पुत्र भगवान सिंह अपनी प|ी लीलावती को बाइक पर बैठाकर मुरैना आए थे। वे मुरैना होकर ग्वालियर जा रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने जैसे ही बाइक को नेशनल हाईवे पर बैरियर से ग्वालियर की ओर दौड़ाया, और वे गोलंबर से करीब 100 मीटर दूर ही निकल पाए थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि पति-प|ी सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक ग्वालियर की ओर भागा। जबकि इधर दुर्घटनास्थल पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। हादसे की सूचना एनएचएआई एंबुलेंस को भी मिली तो डा.पवन शर्मा वाहन से तत्काल मौके पर आ गए। दोनों को तत्काल गाड़ी से अस्पताल तक लाए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ट्रक को पकड़ लिया है
राजस्थान के धौलपुर जिले के एक दंपति की बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी थी। जिससे दोनों की मौत हो गई। यह ट्रक भागा, लेकिन पुलिस पार्टी ने इसे पकड़ लिया। जितेंद्र नगाइच, टीआई सिटी कोतवाली मुरैना

ट्रक की टक्कर से पति-प|ि की मौत जिला अस्पताल में लगी भीड़।

खबरें और भी हैं...