पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेवी जवान को गोली मारकर बाइक लूटी

नेवी जवान को गोली मारकर बाइक लूटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करारी आया नेवी जवान राघवेन्द्र गुरुवार को ममेरी बहिन से मिलने शिवलाल का पुरा गया था

भास्कर संवाददाता | मुरैना

बहिन से मिलकर लौट रहे नेवी जवान को गोली मारकर बदमाशों ने बाइक लूटी है। घटना गुरुवार को जीगनी गांव के पास नहर किनारे हुई। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। माता बसैया थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

करारी गांव में रहने वाला राघवेन्द्र पुत्र रामहरि शर्मा (21) नेवी जवान के रूप में मुंबई पदस्थ है। वह 28 दिनों की छुट्टी पर पिछले दिनों अपने गांव आया हुआ था। राघवेन्द्र गुरुवार को दोपहर 12 बजे शिवलाल का पुरा में रहने वाली अपनी ममेरी बहिन सत्यवती से मिलने पहुंचा था। बहिन से मिलने के बाद दोपहर 2 बजे वह अपनी बाइक क्रमांक एमपी06-एमजे-6701 पर सवार होकर करारी गांव लौट रहा था। वह नहर रोड होते हुए जींगनी स्थित आरएस ईंट भट्टा के पास से गुजर रहा था कि पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसकी चलती बाइक में लात मारी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। राघवेन्द्र कुछ समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने कट्टे से फायर झोंक दिया। पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में राघवेन्द्र ने खेतों की ओर दौड़ लगाई तो बदमाश उसकी बाइक लेकर निकल गए। राघवेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

गोली लगने से घायल राघवेन्द्र से पूछताछ करती पुलिस।

लूट का मामला किया दर्ज
राघवेन्द्र पैर में छर्रे लगने की बात कह रहा था, लेकिन एक्स-रे में कोई छर्रा नजर नहीं आया है। बदमाश बाइक लूटकर ले गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरती राठौर, थाना प्रभारी माता बसैया

खबरें और भी हैं...