शराब प्रतिबंधित करने की मांग
मुरैना| भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शर्मा ने की। बैठक के जरिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शासन से मांग की है कि देश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा है कि जिस तरह जीटी एक्सप्रेस के वेंडर ने शराब के नशे में रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता की वैसे ही आम नागरिक रोज झेल रहे हैं।