रास्ता जाम कर रहे दो वाहनों को किया जब्त
मुरैना/सबलगढ़ | रास्ता जाम कर रहे दो वाहनों को सबलगढ़ एसडीएम के निर्देश पर थाना प्रभारी ने जब्त किया है। इन वाहनों पर धारा 283 के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार सबलगढ़ अस्पताल के पास एक ट्रैक्टर व मेटाडोर सुबह से खड़े थे। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। वाहनों के मालिकों को इधर-उधर देखा गया लेकिन वे नजर नहीं आए। ऐसी स्थिति रास्ता जाम करने वाले इन दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में रखा गया है।