बिजली समस्या निवारण शिविर आज से
मुरैना| बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए बिजली कंपनी द्वारा शिविरों के आयोजन किए जा रहे हैं। यह शिविर 12 फरवरी को हारगांगोली, भिंड रोड पोरसा, खेरली, उरहेडी, सेमई में लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 13 फरवरी को पंचायती धर्मशाला मुरैना, निटहरा, जल का नगरा, सियापुरा, नेपरी व 14 फरवरी को बडागांव, करूआ गांव, सिहोनियां, बुआ का पुरा, ओरेठी में लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पहुंचकर लोग बिलों में सुधार व अन्य समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।