विधायक निधि से बनेगा प्रतीक्षालय
मुरैना | पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत व समस्याएं लेकर आने वाले नागरिकों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए एसपी के अनुरोध पर दिमनी विधायक बलवीर डंडोतिया ने विधायक निधि से तीन लाख रुपए दिए जाने की स्वीकृति दी है। विधायक ने दो लाख रुपए की लागत से पंचाखेडा मेवदा में सीसी रोड व नाली निर्माण कराने व अर्जुन सिंह के मकान से बड़े कुआं की तरफ बरी का पुरा तक सड़क बनाने की स्वीकृति भी दी है।
खबरें फटाफट