पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोर्स को देख ट्रैक्टर ट्रॉली ले भागा

फोर्स को देख ट्रैक्टर-ट्रॉली ले भागा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग व एसएएफ की टीम को देख ट्रैक्टर के साथ दौड़ाई पलटी हुई ट्रॉली

भास्कर संवाददाता | मुरैना

चंबल के रेत से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार को सुबह वन विभाग की नजर पर चढ़ गया। फॉरेस्ट की टीम के साथ एसएएफ व पुलिस बल भी था। इस फोर्स ने जब ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया तो इसके ड्राइवर ने उसे सड़क के पास एक ऊंची जगह पर चढ़ाकर पलट दिया। जिससे रेत सड़क किनारे फैल गया। तब तक फोर्स इस वाहन के पास तक पहुंचने वाला था। फोर्स के वाहनों को नजदीक आता देख ट्रैक्टर के ड्राइवर ने अपना वाहन दौड़ा दिया। तब पलट हुई ट्रॉली को लेकर ट्रैक्टर बड़ोखर से मुड़ियाखेरा की ओर भागा। सड़क पर चिंगारियां उड़ती जा रही थीं और ड्राइवर इसी स्थिति में वाहन को दौड़ा रहा था। फिर मुड़ियाखेरा के पास वह इसे छोड़कर भाग निकला। उसका साथी मौके पर पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह छह बजे के करीब वन विभाग के एसडीओ एसके प्रजापति व रेंजर महेश कुलश्रेष्ठ एसएएफ की टीम को लेकर चंबल के रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहनों की तलाश में निकले। यह टीम स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मुरैना-अंबाह रोड पर पहुंची। यहां इस टीम ने स्टेशन रोड थाना टीआई आशीष राजपूत को भी बुलवा लिया। संयुक्त कार्रवाई के लिए टीआई अपने फोर्स के साथ आ गए। इस टीम पर मुखबिर की सूचना थी कि चंबल के रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ोखर इलाके में आते हैं। सूचना सही निकली, क्योंकि इस टीम को एक ट्रैक्टर-ट्राली रेत से भरा नजर आया। तब टीम ने इसका पीछा किया।

खबरें और भी हैं...