पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुलभ काम्पलेक्स की टाइल्स ले गए चोर

सुलभ काम्पलेक्स की टाइल्स ले गए चोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | ब सब्जी मंडी के पास बन रहे सुलभ काम्पलेक्स की टाइल्स रात में चोर निकाल ले गए। चोरों ने यह वारदात मंगलवार-बुधवार की रात में घटित की। यह चोरी शातिर दिमाग वाले ने अंजाम दी है, जिसे यह पता था कि मंगलवार को दिन में ये टाइल्स सुलभ काम्पलेक्स की नई दीवार पर लगाई गईं, जो रात में आसानी से खींची जा सकती हैं। चोरों ने यहां से 25 पेटी टाइल्स पार कर दीं। जिसमें दीवार की सभी टाइल्स खींचने के साथ वे अंदर कक्ष में रखी टाइल्स की पेटियां भी उठा ले गए। एक पेटी की कीमत 400 रुपए बताई जाती है। इस तरह चोरों ने 10 हजार रुपए कीमत की टाइल्स पार कर दीं।

खबरें और भी हैं...