पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैजनाथ महादेव मंदिर में आज से पंचकुंडी रामचरित मानस महायज्ञ

बैजनाथ महादेव मंदिर में आज से पंचकुंडी रामचरित मानस महायज्ञ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैजनाथमहादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो चुकी है। पंचकुंडी महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार से मंदिर परिसर में प्रारंभ हो जाएगा, जिसकी पूर्णाहुति शिवरात्रि को दी जाएगी।

यज्ञ का प्रारंभ यज्ञाचार्य के निर्देशन में सुबह पांच पंडितों द्वारा से किया जाएगा जो सुबह 8 से दोपहर 12 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दिन से पांच पंडितों द्वारा पांच दिनों तक सुबह और रात में बाबा बैजनाथ महादेव का रूद्राभिषेक भी किया जाएगा। मंदिर परिसर में 1974 से रामायण पारायण की गतिविधि जारी है, जिसकी वार्षिक पूर्णाहुति के निमित्त पांच दिवसीय महायज्ञ वर्षों से यहां होता रहा है। पांच दिनों तक अखंड भजन-कीर्तन के आयोजन भी शुरू हो जाएंगे। मंदिर परिसर स्थित गणपति, वराह, हनुमान, मंगलनाथ एवं भैरवनाथ मंदिर में इस दिन से पंडितों द्वारा जाप भी शुरू किया जाएगा।

जारीहै भागवत कथा

मंदिरमें इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का दर्शनार्थ पहुंचना जारी है। परंपरानुसार यहां शिवरात्रि के 7 दिन पहले से ही आयोजन शुरू हो जाते हैं जो इस वर्ष भी बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा के साथ प्रारंभ हो गए हैं। इस दिन से शुभ मुहूर्त में भागवताचार्य द्वारा संस्कृत में बाबा बैजनाथ महादेव को कथा सुनाना शुरू की गई है जो शिवरात्रि पर पूर्ण होगी।

फूलों से मंदिर सजेगा, महादेव दूल्हा बनेंगे

सातदिनी महोत्सव के तहत शिवरात्रि पर मंदिर परिसर को फूलों से सजाने जाने के साथ ही जगमगाती रोशनी लगाई जाएगी। इस दिन बाबा बैजनाथ महादेव का दूल्हा स्वरूप शृंगार कर सेहरा सजाया जाएगा। इसकी तैयारी मंदिर प्रबंध समिति एवं भक्त मंडल ने शुरू कर दी है। शिवरात्रि पर यहां नगर सहित आसपास और दूरदराज से हजारों भक्त पहुंचेंगे। दर्शनार्थियों के लिए दर्शन को लेकर अलग-अलग व्यवस्था की गई है। महिला-पुरुषों की अलग-अलग कतार बनाने के साथ ही कतारबद्ध होकर ही दर्शन किए जाने जैसी व्यवस्था की जा रही है। खिचड़ी का प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा।