आगर मालवा | फूलमालीपुरानिवासी रूपनारायण 54 वर्षीय के साथ बुधवार रात को कैलाश उसके भाई रमेश ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में रूपनारायण के नौकर नारायण 40 वर्षीय को भी चोट आई है। पुलिस के मुताबिक मारपीट रंजिश को लेकर हुई। प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।