पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल पहले एएसआई के 1000 रुपए चुराए फिर चोरी कर ली रिवॉल्वर

एक साल पहले एएसआई के 1000 रुपए चुराए फिर चोरी कर ली रिवॉल्वर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा थाने में पदस्थ एएसआई की चोरी गई सर्विस रिवॉल्वर सहित टीआई का मोबाइल भी बरामद।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

पोरसापुलिस थाने के एएसआई बैजनाथ सिंह की रिवॉल्वर चोरी करने वाले युवक ने एक साल पहले उनका पेंट भी चोरी किया था। जिसमें से उसने 1000 रुपए उनके सरकारी आवास की छत पर निकाले और पेंट वहीं फेंक गया था। शनिवार को पुलिस ने वह पेंट भी छत से बरामद कर लिया। साथ ही युवक के कब्जे से एएसआई की सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि में चोरी की गई 38 बोर की सर्विस रिवाल्वर भी इससे बरामद की गई। इस चोर को पुलिस ने इसके दो अन्य साथियों के साथ पोरसा की गोरमी रोड पर शहीद पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।

पत्रकारवार्ता में एएसपी रघुवंश सिंह भदौरिया अंबाह एसडीओपी किशोरसिंह भदौरिया ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ रामू तोमर पुत्र बल सिंह तोमर निवासी ताल का पुरा मौजा कोंथरकलां अपने पांच-छह साथियों के साथ शुक्रवार को पोरसा की गोरमी रोड पर हथियारों से लैस होकर वारदात की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजय पुत्र रघुवीर कोरी निवासी जौटई पप्पू उर्फ होमसिंह निवासी पोरसा के साथ पकड़ा गया। इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। संजय कोरी से एक 315 बोर का कट्‌टा बरामद हुआ जबकि धर्मेंद्र से 38 बोर की सरकारी रिवॉल्वर मय पांच राउंड के मिली।

मुरैना। पुलिस गिरफ्त में रिवॉल्वर चोरी करने वाला आरोपी।