- Hindi News
- बसपा ने दिया समस्याओं के विरोध में ज्ञापन
बसपा ने दिया समस्याओं के विरोध में ज्ञापन
गोरमी |नगर मेंव्याप्त समस्याओं के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद नायब तहसीलदार मनीष श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान बसपा के प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह, अंबाह के विधायक सत्यप्रकाश सहित बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।