आप कार्यकर्ताओं ने हर्ष जुलूस निकाले
भास्कर संवाददाता|जौरा/अंबाह
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बुधवार को तहसील मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया, तो कहीं मिठाई बांटकर गुलाल उड़ाया।
अंबाह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा लोचनदास मंदिर से जुलूस का शुभारंभ किया। जो पीपल चौराहा, गंज, पुराना बाजारा,पालिका चौराहे होते हुए पुन: बाबा लोचनदास मंदिर पहुंचा। जहां पार्टी पदाधिकारियों ने आमसभा को संबोधित किया। इस मौके पर शिवदत्त शर्मा, संतोषी लाल शुक्ला, रामदास दूधवार, राम अवतार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी तरह जौरा बस स्टेंड के पास स्थित मिश्र वाटिका में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर गुलाल उड़ाते हुए खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में आप पार्टी के देवेश मिश्र, राजकिशोर शर्मा, रामभरोषी शर्मा, रामलखन गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
जुलूस में गुलाल उड़ाते आप पार्टी के कार्यकर्ता।