- Hindi News
- ‘प्रवचनों से समाज में फैला रहे जन जागृति’
‘प्रवचनों से समाज में फैला रहे जन-जागृति’
70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक दिला रहे लोगों को नशा त्यागने का संकल्प
भास्करसंवाददाता|अंबाह
70वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा पूरी निष्ठा समर्पण के साथ कई वर्षों से समाज में जाग्रति फैलाने जगह-जगह रामकथा, भागवत कथा एवं शिव महापुराण जैसे ग्रंथो पर आधारित प्रवचन कर रहे हैं। इस दौरान श्री शर्मा खासकर युवाओं बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान, मातृभूमि की सेवा, बुजुर्गों का आदर उनकी सेवा करने के साथ-साथ व्यसनों से मुक्ति दिलाने शपथ दिलाते हैं। वे हमेशा बच्चों में अच्छे संस्कार डालने की बात अभिभावकों से करते रहते हैं।
मालूम हो कि अशासकीय किला हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक रहे राजेंद्र प्रसाद शर्मा आठ वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए थे। तभी से उन्होंने घर बैठने के स्थान पर धर्म के माध्यम से समाज को जाग्रत करने का बीड़ा उठाया। श्री शर्मा ने नगर के विभिन्न मंदिरों सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर कई धार्मिक आयोजन किए। जिसमें उन्होंने वेद पुराणों के उपदेश देकर सैकड़ों युवाओं श्रद्धालुओं को केवल व्यसन मुक्ति की शपथ दिलाई, बल्कि सामाजिक कार्यों की ओर अग्रसर भी किया।
वर्तमान में श्री शर्मा एमएलडी कॉलीनी स्थित बाबा लोचनदास मंदिर में रामकथा का वाचन कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि समाज में एक-दूसरे के प्रति सद्व्यवहार तथा प्रेम बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
बाबा लोचनदास मंदिर पर श्रद्धालुओं को प्रवचन देते राजेंद्र शर्मा।