- Hindi News
- डैम बनाने के लिए नहीं मिले 40 करोड़, सिंचाई का संकट
डैम बनाने के लिए नहीं मिले 40 करोड़, सिंचाई का संकट
सुमावली-दिमनी अंबाह विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली नदियों पर पांच डैम बनाने के लिए जल संसाधन विभाग ने प्रस्ताव आठ माह पहले प्रशासकीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजे लेकिन अब तक नहीं मिली मंजूरी।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
सुमावली,दिमनी अंबाह विधानसभा क्षेत्र के 30 से ज्यादा गांवों के किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए मार्च तक पानी मिलता रहे इसके लिए पांच स्टॉप डैम बनाए जाना प्रस्तावित हैं लेकिन बजट के अभाव में यह काम आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इससे किसान वर्षा आधारित खेती ही कर पा रहे हैं।
सबसे ज्यादा 10 करोड़ रुपए की लागत का स्टॉप डैम अंबाह क्षेत्र के शिकहरा गांव में क्वारी नदी पर बनाया जाना है। कोंंथर खुर्द गांव में भी क्वारी नदी पर साढ़े नौ करोड़ की लागत से स्टॉप डैम बनाए जाने का प्रस्ताव प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग के पास लंबित है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र के सिहौनियां भिडौसा गांव में आसन नदी पर आठ करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से दो स्टॉप डैम बनवाए जाना है लेकिन उनके लिए भी शासन ने पैसा मंजूर नहीं किया है। सुमावली क्षेत्र के शाला गांव में क्वारी नदी पर आठ करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से स्टॉप डैम कम रपटा का निर्माण कराया जाना है लेकिन जल संसाधन विभाग के जौरा डिवीजन को इस कार्य के लिए अब तक बजट नहीं मिला है।
तीनस्टॉप डैम से 2100 हेक्टेयर में सिंचाई : शिकहरा,शाला कोंथर खुर्द में प्रस्तावित स्टॉप डैम से 20 गांव के 2100 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को मार्च तक सिंचाई की सुविधा मिलेगी। भिडौसा कोंथर खुर्द के स्टॉप डैम से 10 गांव की 225 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
ये होगा ग्रामीणों को फायदा
>सुमावली, अंबाह दिमनी विधानसभा क्षेत्र के 30 गांव के 500 से ज्यादा किसानों को रबी सीजन की फसलों की सिंचाई के लिए स्टॉप डैम पानी मुहैया करा पाएंगे।
> स्टॉप डैम के ऊपर रपटों का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए शॉर्टकट रूट उपलब्ध होंगे।
> स्टॉप डैम के पानी से उक्त गांवों की मवेशी की निस्तार की जरूरतें पूरी होंगी।
> ग्रामीण अंचल के हैंडपंपों का जल स्तर गर्मी के सीजन में ज्यादा कम नहीं होगा जिससे गांवों में पेयजल संकट की स्थिति नहीं बनेगी।
शासन को भेजे हैं प्रस्ताव
^पांचस्टॉप डैम बनाने के प्रस्ताव प्रशासक