- Hindi News
- माथुर वैश्य जयंती चल समारोह का नगर में स्वागत
माथुर वैश्य जयंती चल समारोह का नगर में स्वागत
पोरसा|माथुर वैश्यसमाज संगठन की जयंती सोमवार को सजातीय बंधुओं ने हर्षाेल्लास से मनाई। इस अवसर पर चल समारोह निकाला गया जिसमें कई मनोहारी झांकियां सजाई गईं। चल समारोह दोपहर दो बजे पुराने थाने से शुरू होकर सब्जी मंडी, अटेर रोड, भिंड रोड, अंबाह रोड सदर बाजार होता हुआ माथुर वैश्य धर्मशाला पहुंचकर समापन कार्यक्रम में तब्दील हो गया। नगर में कई स्थानों पर चल समारोह की झांकियों का भव्य स्वागत हुआ। चल समारोह में भगवान बांके बिहारी, राम दरबार, भोलेनाथ राधाकृष्ण सहित भगवान शत्रुघ्न की मनोहारी झांकी सजाई गईं। कार्यक्रम में माथुर वैश्य समाज के कालीचरण गुप्ता, संजय गुप्ता, भोले गुप्ता, हरीशंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे।