- Hindi News
- बीहड़ खेतों में की डकैतों की तलाश, ग्रामीणों से पूछताछ
बीहड़ खेतों में की डकैतों की तलाश, ग्रामीणों से पूछताछ
डकैतोंकी तलाश में सोमवार को अंबाह दिमनी की पुलिस ने चंबल के बीहड़ से लेकर हार-खेतों तक सर्चिंग की। पुलिस पर सूचना थी कि इस इलाके में एक महिला डकैत का गिरोह घूम रहा है। इस पर से अंबाह एसडीओपी किशोर सिंह भदौरिया ने दोनों पुलिस थानों की अलग-अलग पार्टियां बनाकर बीहड़ हार-खेत में सर्चिंग कराई। दिन भर की सर्चिंग के बाद शाम तक पुलिस का गिरोह से कहीं सामना नहीं हुआ। जबकि तीन दिन से यह गिरोह लोगों को टकरा रहा है, जिसने 27 सितंबर को मिशुरन का पुरा के एक ग्रामीण की मारपीट भी की।
याद रहे, चंबल क्वारी नदी के बीहड़ों में महिला डकैत का गिरोह 23 सितंबर से ही देखा जा रहा है। रविवार को भी पुलिस को इस गिरोह की लोकेशन तरसमा गांव की ओर मिली थी, जिस पर से पुलिस ने वहां सुबह से ही सर्चिंग शुरू कर दी। जबकि सोमवार को पुलिस को डकैत गिरोह की लोकेशन चंबल नदी के दिमनी अंबाह इलाके की ओर होने की मिली। तब एसडीओपी अंबाह ने पुलिस पार्टियां बनाकर जौंहा, बरेह, दक्षापुर, शिकारी का पुरा, ऐसाह, ऐसाह हवेली, रामसिंह की गढ़ी, कचनौधा भकरौली का हार, मिशुरन का पुरा, गोठ रानपुर, दिमनी, रतीराम पुरा इलाके में सर्चिंग कराई।
एकयुवक से मारपीट भी की : मिशुरनका पुरा गांव में 27 सितंबर को एक तोमर युवक को हथियारबंद सात सदस्यीय गिरोह ने दोपहर के डेढ़ बजे टोका था। क्योंकि उसने इस गिरोह को देख लिया था। तब गिरोह के सदस्यों ने इसकी मारपीट करके धमकाया था कि वह इस बात को किसी को बताए। इस गिरोह में एक महिला डकैत भी शामिल थी।
गैंग की सूचना मिलने पर कर रहे हैं सर्चिंग
^डकैत गैंग की सूचना थी। उसमें एक महिला भी शामिल बताई गई। इस पर से दिमनी अंबाह इलाके के बीहड़ समेत हार-खेत में भी सर्चिंग कराई, क्योंकि बाजरा के खेतों में डकैतों के छिपने का अंदेशा बना रहता है। सर्चिंग जारी रहेगी।\\\'\\\' किशोरसिंह भदौरिया, एसडीओपीअंबाह
मुरैना। चंबल इलाके के खेतों में डकैतों की तलाश करते दिमनी पुलिस के जवान।