पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार 20 वर्ष बाद मंगल योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

इस बार 20 वर्ष बाद मंगल योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिका महापर्व इस बार 17 फरवरी को मंगल योग में मनाया जाएगा। महानिशा काल में महाकाल की पूजा राष्ट्र मंगल की दृष्टि से शुभ फल प्रदान करने वाली रहेगी। बीस साल बाद शिवरात्रि के एक दिन पहले बाद में तीन शुभ संयोग रहे हैं।

थरा निवासी पं. रामदत्त मिश्र के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है। इस बार शिवरात्रि मंगलवार को श्रवण नक्षत्र में मनाई जाएगी। पं. मिश्र के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को आने पर वह अति शुभ माना जाता है। श्री मिश्र के अनुसार मंगल के स्वामी स्वयं शिव हैं जिसके चलते महाशिवरात्रि को महामंगल योग भी बन रहा है। इसलिए श्रद्धालु इसका धर्मलाभ लें।

इसलिए तीन दिन रहेंगे विशेष

शिवरात्रिके एक दिन पहले सोमवार को प्रदोष होने पर सोम-प्रदोष योग बन रहा है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना विशेष महत्व रखती है। अगले दिन श्रवण नक्षत्र में शिवरात्रि का पर्व आएगा, इस दिन श्रवण नक्षत्र का होना बहुत ही शुभ बताया गया है। शिवरात्रि के अगले दिन बुधावती अमावस्या रहेगी जो पुण्य में वृद्धि करने वाली बताई गई है।