पांच बिजली सब-स्टेशन की सौगात, दो चालू
बिजलीकंपनी द्वारा गर्मी के मौसम में बिजली समस्या से निबटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अंबाह-दिमनी क्षेत्र में सोमवार को 33 केवीए क्षमता के दो नए सब-स्टेशन प्रारंभ किए गए हैं, वहीं तीन और सब-स्टेशनों का निर्माण श़ुरू किया गया है। इसके अलावा करारी-भटारी गांव में बनाए जा रहे 132 केवीए सब-स्टेशन को भी जल्दी प्रारंभ करने की तैयारियां चल रहीं हैं।
यहां बता दें कि सोमवार को अंबाह क्षेत्र के गूंजबंधा एवं खजूरी इनानकी गांव में 40 लाख रुपए की लागत से 33 केवीए के दो नए बिजली सब-स्टेशन से बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। इससे मलबसई, दलजीत का पुरा, गूंजबंधा, पलू का पुरा, महासुख का पुरा, जालौनी, खजूरी, भूआ का पुरा, गरीब का पुरा, अम्बरीष का पुरा सहित चालीस गांव लाभान्वित होंगे।
इन गांव को अब केवल वोल्टेज सही मिलेंगे, बल्कि लोड कम होने से लाइन में फॉल्ट भी नहीं होंगे। एई नवनीत श्रीवास्तव के अनुसार प्रत्येक सब-स्टेशन पर तीन कर्मचारी नियुक्त किए जा रहे हैं जो जनता की बिजली संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करेंगे।
वर्तमान में बिजली कंपनी द्वारा अंबाह क्षेत्र के नगरा, सिहोनियां, विजयगढ़ में भी 33 केवीए क्षमता के बिजली सब-स्टेशन बनाने का काम शुरू किया गया है। यह तीनों सब-सबस्टेशन बनते ही इस क्षेत्र के अस्सी गांव लाभान्वित होंगे। इसी तरह करारी-भटारी गांव में 132 केबीए क्षमता का सब-स्टेशन तैयार किया जा रहा है। इसका कार्य भी लगभग पूर्णता की ओर है। एई श्रीवास्तव के मुताबिक यह सब स्टेशन शूरू होते ही दिमनी क्षेत्र के 200 गांव में बिजली समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही फसलों की सिचाई करने के लिए बिजली संकट भी आड़े नहीं आएगा।
सब स्टेशन चालू होने से खत्म होगा बिजली संकट
^वर्तमानमें दो नए सब-सब स्टेशनों से बिजली सप्लई शुरू कर दी गई है तथा तीन सब स्टेशन पर अभी काम चल रहा है। आगमी कुछ समय में अंबाह-दिमनी क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा गांव में बिजली समस्या दूर हो जाएगी।\\\'\\\' नवनीतश्रीवास्तव, एई बिजली कंपनी मुरैना
गूंजबंधा गांव में शुरू हुए बिजली सब स्टेशन से सप्लाई जांचता कर्मचारी।
अच्छी खबर