पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन मंदिर में हुई चोरी का नहीं लगा सुराग

जैन मंदिर में हुई चोरी का नहीं लगा सुराग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिशयक्षेत्र सिहोनियां में चार दिन पहले हुई चोरी का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिसके चलते जैन समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

मालूम हो कि बीते गुरुवार की मध्यरात्रि अज्ञात बदमाश सिहोनियां स्थित श्री दिगम्बर जैन शांतिनाथ मंदिर में घुसकर चांदी के छह छत्र चुरा ले गए थे। कमेटी के मैनेजर जिनेंद्र जैन ने बीते शुक्रवार को सिहोनियां पुलिस को आवेदन देकर चोरी बरामद करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस को अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।