पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर पर कलश रख महिलाएं हुई शोभायात्रा में शामिल

सिर पर कलश रख महिलाएं हुई शोभायात्रा में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनी गांव में जैन समाज ने निकाली पार्श्वनाथ की शोभायात्रा।

भास्करसंवाददाता| दोनियापुरा

क्षेत्रके सोनी गांव में बुधवार को जैन समाज के पार्श्वनाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल समारोह में आगे आगे चल रहीं थीं। जैन समाज के हजारों भक्त इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

शोभायात्रा की शुरुआत सोनी गांव में स्थित जैन मंदिर से हुई। मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही इसका समापन किया गया। शोभायात्रा में हाथी पर सवार होकर जैन समाज के लोग शामिल हुए। जैन समाज के लोग गोरमी, पोरसा, अमायन, भिंड, अंबाह, मुरैना और मौ से आए। इसमें जैन समाज की कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जैन, गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह, काग्रेस के प्रदेश महामंत्री आेपीएस भदौरिया, सुमन जैन, हैप्पी जैन, आनंद जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

दोनियापुरा के सोनी गांव में आयोजित जैन समाज का कार्यक्रम।