- Hindi News
- ईंट भट्टे पर चोरी करने से रोका तो वृद्ध को गोली मारी
ईंट भट्टे पर चोरी करने से रोका तो वृद्ध को गोली मारी
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज
भास्करसंवाददाता|मुरैना
रामरतनका पुरा में रहने वाले एक वृद्ध को गुरुवार की दोपहर उन लोगों ने गोली मार दी, जिन्हें वृद्ध ने ईंट भट्टे पर चोरी करने से रोका था। गोली उनके हाथ के पंजे में लगी, साथ ही पेट में भी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार रामरतन का पुरा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध रघुराज सिंह कंषाना के ईंट भट्टे पर नौकरी करते हैं। यहां कंपोटर, गजेंद्र, शैलेंद्र, माधौ, नरेंद्र गुर्जर बगैरा ईंटों समेत सामान की चोरी करते थे। वृद्ध ने इन्हें ऐसा करने से रोका तो गुरुवार की दोपहर ये रामरतन का पुरा पर पहुंच गए और वृद्ध से मारपीट करके उन्हें गोली मारी। गोली से वृद्ध घायल होकर गिरे तो हमलावर भाग निकले।
अंबाह। गोली लगने से घायल वृद्ध।