पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला से कहा, तू गवाही नहीं देगी पति बीच में आया तो मार दी गोली

महिला से कहा, तू गवाही नहीं देगी पति बीच में आया तो मार दी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}एक साल पहले मृतक के बड़े भाई से हुआ था आरोपियों का विवाद

} 24 सितंबर को इसी विवाद में होनी थी मृतक की प|ी की गवाही।

भास्करसंवाददाता|मुरैना/अंबाह

देवहंसका पुरा में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि में चार लोगों ने मिलकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इन लोगों ने पहले उसकी प|ी से कहा कि तू हमारे खिलाफ गवाही नहीं देगी। जब उसका पति बीच में आया तो आरोपियों ने अवैध अधिया बंदूक से उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह अंबाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग की भीड़ जमा हो गई। पुलिस थाने पर भी पीड़ित परिवार की महिलाएं रुदन करती रहीं। क्षेत्रीय विधायक बसपा नेताओं का जमावड़ा भी अंबाह में रहा। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। देवहंस का पुरा में पुलिस गार्ड तैनात कर दिया है।

जानकारी के अनुसार देवहंस का पुरा निवासी नरेंद्र सिंह सखवार पुत्र राजेंद्र सखवार के बड़े भाई देव सिंह का विवाद एक साल पहले गांव के ही विजय तोमर, विजय सखवार, वीरेंद्र सखवार तेज सिंह सखवार से हुआ था। जिस पर देव सिंह ने इन सभी के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत आपराधिक मुकदमा कायम कराया था। इसी केस में नरेंद्र सिंह की प|ी मीराबाई की 26 सितंबर को गवाही होना थी। बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि में विजय तोमर वीरेंद्र सखवार अपने दो अन्य साथियों के साथ नरेंद्र सिंह के घर धमका। विजय तोमर ने नरेंद्र उसकी प|ी मीरा को आवाज देकर बाहर बुलाया। विजय वीरेंद्र ने मीराबाई से कहा कि शुक्रवार को कोर्ट में तू गवाही मत देना, वरना ठीक नहीं होगा। इस पर महिला ने कहा कि उसके जेठ के मामले में वह गवाह है तो गवाही जरूर देगी। इस पर यह लोग आक्रोशित हो उठे और मीरा को गालियां देने लगे।

इसी दौरान मीरा के पति नरेंद्र सिंह ने कहा कि गालियां दें, वरना ठीक नहीं होगा। इतना सुनते ही विजय सिंह वीरेंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह पर गोली चला दी। गोली गर्दन में लगी और नरेंद्र सिंह जमीन पर गिरे जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावर भाग गए। मर्डर की सूचना मिलते ही अंबाह थाना पुलिस देवहंस का पुरा पहुंची और नरेंद्र सिंह के शव को लेकर अंबाह अस्पताल आई। यहां गुरुवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस ने फरियादी मीरा बाई प|ी नरेंद्र सखवार की रिपोर्ट पर आरोपी विजय सिंह तोमर, विजय स