- Hindi News
- समाज सेवा के लिए प्रमोद को किया सम्मानित
समाज सेवा के लिए प्रमोद को किया सम्मानित
राष्ट्रीयसेवा योजना के अधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी को मुरैना जिले के अंबाह में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन ब्राइट कैरियर अकादमी अंबाह में किया गया। श्री शर्मा को डॉ भगवान सहाय शर्मा स्मृति चिन्ह डॉ. सुधीर शर्मा ने दिया। कार्यक्रम में देव सिंह यादव, डॉ भगवतीशरण श्रीवास्तव, शंभू दयाल आदि मौजूद रहे।