- Hindi News
- किसान संघ का भोपाल में एक दिवसीय धरना 16 को
किसान संघ का भोपाल में एक दिवसीय धरना 16 को
मुरैना|कृषि क्षेत्रकी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने 16 दिसंबर को भोपाल में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना आंदोलन आयोजित किया है। धरना में शामिल होने के लिए मुरैना, अंबाह, पोरसा, जौरा, कैलारस, सुमावली, बागचीनी, पहाड़गढ़ सबलगढ़ के किसान 15 दिसंबर की शाम ट्रेन से मुरैना से भोपाल के लिए रवाना होंगे। किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश रघुवंशी, जसवंत रघुवंशी ने किसानों से भोपाल धरना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।