पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज लोक अदालत में निपटाए जाएंगे 18000 से ज्यादा प्रकरण

आज लोक अदालत में निपटाए जाएंगे 18000 से ज्यादा प्रकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेके वैद्य ने कहा पक्षकार आगे आएं-लाभ उठाएं।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

नेशनललोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को जिला न्यायालय सहित अंबाह, जौरा सबलगढ़ कोर्ट में किया जाएगा। लोक अदालत में पेश होने वाले 18402 प्रकरणों के निराकरण के लिए 53 खंडपीठों का गठन किया गया है।

जिला सत्र न्यायाधीश जेके वैद्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शनिवार को मुरैना की लोक अदालत में 20 खंडपीठ, अंबाह में 14, जौरा में 10 सबलगढ़ में नौ खंडपीठ आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्री-लिटिगेशन प्रकरण, चेक बाउंस प्रकरण, कुटुंब न्यायालय में विचाराधीन पारिवारिक विवाद, ग्राम न्यायालय के प्रकरण, वैवाहिक, घरेलू हिंसा, राजस्व न्यायालय के प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण करेंगी।

मुरैना। लोक अदालत की जानकारी देते डीजे जेके वैद्य।

नौ बैंक के 7235 प्रकरण आएंगे, व्याज में मिलेगी छूट

शासन की विभिन्न योजनाओं में स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक,पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा से 7235 हितग्राहियों को दिए गए 67 करोड़ 51 लाख 83 हजार रुपए की वसूली के लिए लोक अदालत में समझौते पेश किए जाएंगे, जिसमें ब्याज पर छूट मिलेगी।

बिजली चोरी के जो केश कोर्ट में नहीं आए, उनमें मिलेगी 40% छूट

बिजली का उपभोग कर रहे 57541 घरेलू उपभोक्ताओं पर 191 करोड़ 4773 व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर 21 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपए बकाया हैं। 14146 कृषि पंपों पर बिजली के 100 करोड़ रुपए से अधिक एरियर बकाया है। जो प्रकरण, कोर्ट में पेश नहीं किए गए हैं उनमें सिविल दायित्व की राशि पर 40 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। कोर्ट में चल रहे प्रकरणों में 16प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगाए गए ब्याज की राशि में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।