- Hindi News
- पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे पांच बदमाश पकड़े
पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे पांच बदमाश पकड़े
अंबाह| पेट्रोलपंप लूटने की योजना बना रहे पांच बदमाशों को अंबाह पुलिस ने पकड़ा है। शांति निकेतन स्कूल के पास स्थित ईंट भट्टा के पास से गुरुवार की रात 9.30 बजे शातिर बदमाश जोगा पंडित, धर्मेन्द्र पुई पुत्र थान सिंह तोमर, रम्मू उर्फ रामबरन तोमर , रिंकू जाटव निवासी बेनीपुरा सबलगढ़ हरिकेश पुत्र रणवीर तोमर निवासी थरा को 32 बोर की 11 राउंड वाली रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस, 315 बोर की बंदूक कट्टा सहित दो जिंदा कारतूस एवं एक लोहे का बका मिला। वहीं तीन बदमाश 15 हजार के इनामी विजय तोमर, संदीप उर्फ भूरा एवं सुनील शर्मा भाग निकले।