पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना के दो अलग अलग मामले दर्ज

दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामले दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबलगढ़/अंबाह| सबलगढ़थाना क्षेत्र स्थित गुर्जा तथा महुआ थना क्षेत्र अंतर्गत कसमड़ा गांव में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार महुआ क्षेत्र स्थित गुर्जा गांव निवासी रंजीत जादौन अपनी प|ी गीता को मायके से दहेज लाने के लिए यातानाएं दे रहा था। बीते रोज रंजीत ने गीता की मारपीट भी कर दी। घायल गीता ने सबलगढ़ थाने पहुंचकर पति रंजीत, ससुर भंवर सिंह, सास रानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह महुआ थना क्षेत्र के कसमाड़ा गांव में संगीता (21) को उसका पति जितेंद्र सास भागवती, ससुर मातादीन मायके से दहेज लाने के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।