पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीआईसी के गठन में मिली महिला पार्षदों को तवज्जो

पीआईसी के गठन में मिली महिला पार्षदों को तवज्जो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसरकार चलाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सखवार ने सोमवार को प्रेसीडेंट इन काउंसिल का गठन कर दिया। पीआईसी में महिला पार्षदों को तवज्जो दी गई है। इसमें भाजपा, कांग्रेस के तीन-तीन एक निर्दलीय पार्षद शामिल किया गया है।

कांग्रेस पार्षद ब्रजराज विजय परमार को आवास, पर्यावरण लोक निर्माण समिति का प्रमुख बनाया गया है। निर्दलीय पार्षद उर्मिला शर्मा को स्वास्थ्य अस्पताल समिति में लिया गया है। कांग्रेस पार्षद प्रमिलेश तोमर विधि सामान्य प्रशासन विभाग देखेंगी। भाजपा पार्षद लक्ष्मी कुशवाह को शिक्षा, महिला बाल कल्याण समिति प्रमुख नियुक्त किया गया है।

भाजपा की रेखा शर्मा को खाद्य नागरिक आपूर्ति, पुनर्वास नियोजन विभाग दिया गया है। कांग्रेस के नरेन्द्र मावई को जल कार्य विभाग सौंपा गया है। भाजपा के प्रमोद सखवार को राजस्व बाजार समिति का मुखिया बनाया गया है।