- Hindi News
- चार साल पहले शुरू हुई कोर्ट खोलने की प्रक्रिया, शिलान्यास अब तक नहीं
चार साल पहले शुरू हुई कोर्ट खोलने की प्रक्रिया, शिलान्यास अब तक नहीं
पोरसा| तहसील मुख्यालय पर सिविल कोर्ट शुरू करने की कार्रवाई चार वर्ष पहले हाईकोर्ट के आदेश से पोरसा में शुरू तो हुई लेकिन कोर्ट भवन की स्थापना के लिए शिलान्यास अब तक नहीं हो सका है। कोर्ट के अभाव में पक्षकारों को तारीख-पेशी करने 30 किलोमीटर दूर अंबाह जाना पड़ता है। पोरसा में कोर्ट की स्थापना के मुद्दे पर अभिभाषक संघ का कहना है कि न्यायालय की स्थापना होने से इस अंचल के लोगों को अपने मुकदमों की पेशी करने के लिए अंबाह तक नहीं जाना पड़ेगा।