- Hindi News
- आईएवाईपी में 17 स्टूडेंट्स को सिल्वर और 7 को ब्रॉन्ज मेडल
आईएवाईपी में 17 स्टूडेंट्स को सिल्वर और 7 को ब्रॉन्ज मेडल
सिटी रिपोर्टर } संस्कारवैली स्कूल में मंगलवार को इंटरनेशनल अवॉर्ड फाॅर यंग पीपुल आॅफ इंडिया (आईएवाईपी) ईवेंट का आयोजन किया गया। इसमें सात स्टूडेंट्स को ब्राॅन्ज और 17 को सिल्वर मेडल सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए। आईएवाईपी प्रोग्राम पूरा करने के लिए उन्हें यह अवॉर्ड्स दिए गए। आईएवाईपी के प्रोग्राम मैनेजर विभुजीत मुखौटी ने उन्हें यह पुरस्कार दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 14 से 25 वर्ष तक के स्टूडेंट्स के लिए है। इसके चार स्टेप्स में स्टूडेंट्स को सोशल सर्विस, स्किल, फिजिकल रिक्रेशन और एडवेंचर जर्नी को पूरा करना होता है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल डाॅ. अमलान के. साहा, डीन आॅफ स्टडी डाॅ. दिलीप पांडा, डाॅ. शाओली साहा, आईएवाईपी अवाॅर्ड लीडर अतुल चमोली आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल हेड ब्याॅय अरिहंत जैन ने किया।