- Hindi News
- मुरैना में वनकर्मियों पर रेत माफिया ने की फायरिंग
मुरैना में वनकर्मियों पर रेत माफिया ने की फायरिंग
मुरैना | रेतमाफिया ने वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी। घटना गुरुवार की सुबह बरबासिन गयापुरा के बीच बने घाट पर हुई। वनविभाग की टीम मोटर वोट के जरिए यहां जीपीएस रीडिंग लेने पहुंची थी। आराेपियों ने छह-सात राउंड फायर किए। घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ। गोली-बारी से घबराई टीम वोट के जरिए वापस लौट गई। बाद में वन विभाग का अमला एसएएफ के साथ पुन: घाट पर पहुंचा लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं सका।