स्कॉटलैंड से हारते-हारते बची इंडीज टीम
11वें वर्ल्ड कप की रंगारंग शुरुआत
खेलो दिल से, जीतो फिर से
आयरलैंड ने दिखाई अपनी ताकत
सिडनी। वेस्टइंडीजको वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत मिली। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 313 रनों पर बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड ने नौ विकेट पर 310 रन बनाए। इस तरह से इंडीज ने मुकाबला 3 रनों से जीता। स्काॅटलैंड की ओर से ओपनर बल्लेबाज काइट कोट्जर ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। टीम ने आखिरी चार विकेट 7 रनों के अंतराल पर खो दिए जिसके कारण उसे जीत नहीं मिल सकी।
भारत खिताब 2
स्टार वॉच : कोहली,रोहित शर्मा
कोहली ने बनाए 2011 विश्व कप के बाद सबसे ज्यादा रन और शतक। रोहित जमा चुके दो दोहरे शतक।
ताकतबल्लेबाजीमजबूत। स्पिन अटैक भी दमदार। 2011 के बाद सबसे अधिक 57 मैच जीते।
चुनौतीउछालवाली विकेटों पर कमजोर रिकॉर्ड। पेस अटैक भी भरोसेमंद नहीं है।
आयरलैंड 2007 मंे सुपर 8 में पहुंचा
स्टारवॉच: पोर्टरफील्ड। उनकी कप्तानी और अनुभव टीम का बड़ा प्लस पॉइंट।
ताकतअपनास्वाभाविकखेल खेलते हैं। विश्व कप में पाकिस्तान, इंग्लैंड को हरा चुका है।
चुनौतीबड़ीटीमों के दबाव में आने से बचना होगा।
अफगानिस्तान पहला विश्व कप
स्टारवॉच: मोहम्मद नबी, नवरोज मंगल। दोनों टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इनकी कामयाबी पर टीम काफी निर्भर।
मौकाअपनेपहले ही विश्व कप में मैच जीत सकती है। उलटफेर कर दुनिया के निगाह में आने का मौका।
चुनौतीबड़ीटीमों के दबाव में आने से बचना होगा।
जिम्बाब्वे 0 खिताब
स्टारवॉच: मसकाद्जा, टेलर। ये दोनों बल्लेबाज किसी भी टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।
मौकाऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंडजैसीबाउंसी विकेट पर खेलने की आदत। उपयोगी गेंदबाज और अॉलराउंडर।
चुनौतीअच्छीशुरुआत को भुनाना होगा। दबाव में आने से बचना होगा।
पाकिस्तान 1 खिताब
स्टारवॉच : इरफान खान, सबसे लंबे तेज गेंदबाज के नाम 54 विकेट। इनकी बाउंसर किसी को भी चौंका देती है।
ताकतशहजाद,मिस्बाह जैसे उम्दा बल्लेबाज। ऑलराउंडर आफरीदी ताकत।
चुनौतीबल्लेबाजीलाइनअप भरोसेमंद नहीं। अजमल की भरपाई करनी होगी।
न्यूजीलैंड 6 सेमीफाइनल
स्टारवॉच : ब्रेंडन मैक्कुलम, एंडरसन : मैक्कुलम विस्फोटक बल्लेबाज। ऑलराउंडर एंडरसन बेहतरीन लय में।
ताकतमजबूतगेंदबाजी। मैक्कुलम, टेलर और विलियम्सन जैसे बल्लेबाज।
चुनौतीदो-तीनबल्लेबाजों पर निर्भर है टीम। दबाव में िबखर जाती है।
द. अफ्रीका 3 सेमीफाइनल
स्टारवॉच : डिविलियर्स और अमला : डिविलियर्स, दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज। अमला के इस साल सबसे अधिक 413 रन।
ताकतभरोसेमंदबल्लेबाजी लाइनअप। तेज गेंदबाजी। फील्डिंग भी शानदार।
चुनौतीस्तरीयऑलराउंडर नहीं है। बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव।
ऑस्ट्रेलिया 4 खिताब
स्टारवॉच : डेविड वार्नर, मैक्सवेल
वार्नर टीम को तूफानी शुरुआत देते मैक्सवेल किसी भी क्रम पर विस्फोटक हैं।
ताकतवार्नर-फिंचकी विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी। भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर।
चुनौतीस्पिनअटैककमजोर। बतौर मेजबान जीतने का दबाव।
बांग्लादेश 2007 मंे सुपर 8 में पहुंचा
स्टारवॉच: मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन:
मौकाअगरअपनेसे बेहतर रैंकिंग वाली एक भी टीम को हराती है तो क्वार्टर फाइनल खेलने की संभावना बन सकती है।
चुनौतीटीममें विश्वस्तरीय खिलाड़ीं। बिना दबाव में आए खेलन होगा।
वेस्टइंडीज 2 खिताब
स्टारवॉच: क्रिस गेल, आंद्रे रसेल : गेल किसी भी मैच का पासा पलटने में माहिर। ऑलराउंडर रसेल भी मैचविनर।
ताकतगेलऔरसैमुअल्स की विस्फोटक बल्लेबाजी। रसेल, सैमी, जैसे ऑलराउंडर।
चुनौतीड्वेनब्रावो, कीरोन पोलार्ड के नहीं होने की भरपाई करने की चुनौती।
इंग्लैंड 3 फाइनल खेला
स्टारवॉच : इयान मोर्गन, स्टीवन फिन: मोर्गन भरोसेमंद बल्लेबाज। फिन अपने कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में।
ताकतपेसऔर स्पिन अटैक दमदार। युवा बल्लेबाजों की अच्छी फौज। चुनौतीप्रदर्शनमें निरंतरता की जरूरत। टीम को एकजुट करना होगा।
श्रीलंका 1 खिताब
स्टारवाॅच: एंजेलो मैथ्यूज, मलिंगा : मैथ्यूज ने 2014 में 1244 रन बनाए, 18 विकेट लिए। मलिंगा डेथ ओवरों के किंग हैं।
ताकतसंगकाराऔर जयवर्धने जैसे 10 हजारी बल्लेबाज। अच्छे ऑलराउंडर।
चुनौतीमिडिलऑर्डर कमजोर। विदेशी धरती पर खराब प्रदर्शन।
भारत खिताब 2
स्टार वॉच : कोहली,रोहित शर्मा
कोहली ने बनाए 2011 विश्व कप के बाद सबसे ज्यादा रन और शतक। रोहित जमा चुके दो दोहरे शतक।
ताकतबल्लेबाजीमजबूत। स्पिन अटैक भी दमदार। 2011 के बाद सबसे अधिक 57 मैच जीते।
चुनौतीउछालवाली विकेटों पर कमजोर रिकॉर्ड। पेस अटैक भी भरोसेमंद नहीं है।
01भारत कीओर से 2015 में सिर्फ एक शतक लगा है। यह श्रेय रोहित शर्मा को हासिल है।
दिन शेष
01
भारत की‘धतिंग-धतिंग’ की गूंज
उद्घाटनसमारोह में भारतीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। उनके ‘धतिंग-धतिंग डांस’ की गूंज ने समारोह में मौजूद दर्शकों को खूब लुभाया। भारत के झूम ग्रुप ने ‘फटा पोस्टर, निकला हीरो’ के गाने ‘धतिंग नाच’ पर जमकर डांस किया।
क्राइस्टचर्च/मेलबोर्न| 11वेंवर्ल्ड कप क्रिकेट की गुरुवार को रंगारंग शुरुआत हो गई। 14 टीमों के बीच 44 दिनों तक चलने वाले वर्ल्ड कप का उद्घाटन समारोह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेग्ले पार्क और मेलबर्न के मायर म्यूजिक बाउल में लगभग तीन घंटे तक चला। फरवरी 2011 में भूकंप में क्राइस्टचर्च को पहुंचे नुकसान के बाद न्यूजीलैंड में यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच शनिवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मुकाबला मेलबर्न में आॅस्ट्रेलिया और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के बीच होगा।
न्यूजीलैंड में समारोह उनके लोकनृत्य एवं संगीत पर आधारित था, जहां प्रधानमंत्री जान की ने वर्ल्ड कप के उद्घाटन की आधिकारिक घोषणा की। आॅस्ट्रेलिया में उद्घाटन समारोह के दौरान कुछ टीमों को छोड़कर सभी टीमों के कप्तान परेड करते हुए मंच पर पहुंचे। चार कप्तान (डिविलियर्स, मैथ्यूज, एल्टन चिगुंबुरा और ब्रेंडन मैक्कुलम) क्राइस्टचर्च समारोह में मौजूद थे।