पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरी कक्षा के छात्र की संदेहास्पद मौत

दूसरी कक्षा के छात्र की संदेहास्पद मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमला | प्रतिदिन की तरह स्कूल गए दूसरी कक्षा के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल के हेडमास्टर ने आमला अस्पताल में भर्ती किया था, जहां उसकी मौत हो गई। बीईओ एसडी वरकड़े ने बताया जमदेहीकला पंचायत के कानढाना गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला छात्र नीलेश पिता सदाराम उइके बुधवार को स्कूल आया था। स्कूल आने के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। वह टायलेट जाने का कह रहा था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्कूल के हेडमास्टर जगदीश सोनकुसरे को अस्पताल में भर्ती करने को कहा। आमला के अस्पताल में बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बोरदेही थाना प्रभारी अर्चना जाट ने बताया इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बीएमओ डाॅ. राजनीश शर्मा ने बताया मामले की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।

खबरें और भी हैं...