रोजगार सहायक बोले: मांगें मानी जाएगी तब ही हम चलाएंगे कलम
ब्लॉक के रोजगार सहायकों की कलम बंद हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी शुरू जारी रही। बुधवार को यहां प्रदर्शनकारियों की बात सुनने विधायक चैतराम मानेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र देशमुख भी पहुंचे। संघ के अध्यक्ष किशन सिंह परमार ने बताया नियमितिकरण और मनरेगा से वेतन कटौती रोकने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। उपाध्यक्ष ललिता यादव ने बताया यह कलमबंद हड़ताल 8 से 14 फरवरी तक रहेगी। शासन यदि मांगें पूरी नहीं करता है तो 27 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने यहां शासन की सदबुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ किया। इधर विधायक मानेकर ने प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर और सीएम से चर्चा का भरोसा दिलाया है।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
आठनेर| नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों ने बुधवार को एसडीएम आदित्य रिछारिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में जागेश गावंडे, धर्मेंद्र साहू, राजू कवड़कर, ब्रम्हदेव बारस्कर सहित अन्य रोजगार सहायक मौजूद थे। उनका धरना 8 फरवरी से जारी है।
......................................
जारी रही हड़ताल
चिचोली| रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कलमबंद हड़ताल बुधवार भी जारी रही। हड़ताल से पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। 24 फरवरी तक शासन ने मांगें पूरी नहीं की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
घोड़ाडोंगरी| मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। जनपद कार्यालय के सामने बुधवार को रोजगार सहायकों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया ताकि उनकी मांग जल्द पूरी हो सके। अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य ठप है। मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय डोंगरे ने बताया नियमितीकरण एवं नई संविदा नीति के विलोपन की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है।
खबर के साथ फोटो नंबर 2-घोड़ाडोंगरी. धरना स्थल पर भजन कीर्तन करते रोजगार सहायक। ..........
रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन
प्रभातपट्टन| वेतनवृद्धि और नियमितीकरण को लेकर 8 फरवरी से शहीद भवन के सामने धरने पर बैठे रोजगार सहायकों ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्य तुलसीदास पटेल और सीईओ पीएस सरयाम को ज्ञापन दिया। रोजगार सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर दिए ज्ञापन को शासन तक पहुंचाने की बात कहीं है। रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने कहा धरना प्रदर्शन 14 फरवरी तक जारी रहेगा।
भजन-कीर्तन कर शासन के लिए मांगी सद््बुद्धि
सहायकों के समर्थन में उतरे युवा कांग्रेसी
शाहपुर| समान वेतन, समान काम और नियमितिकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रोजगार सहायकों को सिंधिया फैंस क्लब एवं युवक कांग्रेस ने समर्थन देते हुए उनकी मांगों पर विचार के लिए कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया है। सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव एवं युवक कांग्रेस घोड़ाडोंगरी विधानसभा अध्यक्ष शांतनु तिवारी ने बताया रोजगार सहायकों की मांग जायज है, मनरेगा विश्व में रोजगार देने वाली योजना है। केंद्र सरकार ने 2015 में ग्रामीण विकास विभाग और एनसीएआर दोनों की रिपोर्ट के आधार पर मनरेगा को ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत मजदूरी देने वाली इकलौती योजना कहा है। इस योजना के प्रमुख अंग माने जाने वाले ग्रामीण विकास विभाग के रोजगार सहायकों की मांगो पर विचार किया जाना चाहिए।