ट्रेन से गिरकर युवक घायल
आमला| मंगलवार रात ट्रेन से गिरने से एक युवक घायल हो गया। सुबह युवक की शिनाख्त आमला ब्लाक के पिंडरई गांव निवासी अशोक पिता चैनू रघुवंशी 28 साल की रूप में हुई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 108 इमरजेंसी सेवा के ईएमटी प्रहलाद साहू एवं पायलट राहुल कामतकर ने बताया युवक के आमला-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन से रात में सफर के दौरान गिरने का अंदेशा है।
युवक के पास 2 एटीएम कार्ड, 270 रुपए तथा कुछ दस्तावेज प्राप्त हुए थे, जिन्हें महतपुर निवासी घायल युवक के परिजन केवल रघुवंशी को सौंपा है।