अंधारिया स्कूल में वार्षिक उत्सव आज
आमला| अंधारिया के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं वसंत पंचमी के अवसर पर 13 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य अमोल धाकड़ ने बताया यहां सुबह 8 से 10 बजे तक हवन पूजा एवं सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां मुख्य वक्ता जितेंद्र कुमार एवं प्रांतीय अध्यक्ष बालाराम साहू, विधायक चैतराम मानेकर, चंदूमल थारवानी, कश्मीरीलाल बतरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर उपस्थित रहेंगे।