बोचनवाड़ी में भजन संध्या का आयोजन हुआ
बोचनवाड़ी में भजन संध्या का आयोजन हुआ
आमला| ब्लॉक के बोचनवाड़ी गांव में शुक्रवार शाम मां नर्मदे जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भजन संध्या का कार्यक्रम पेश किया। यहां गांव सहित आसपास के गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन सुनने पहुंचे। भजन संध्या की शुरुआत गायक मंगल मोरे ने गणेश वंदना से की। इसके बाद यहां अन्य कलाकारों ने तेरी शरण में आके मैं धन्य हो गया, जीवन की बगिया में हरदम बोले श्रीराम, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है और बोल कागा बोल , मेरे राम कब आएंगे आदि भजन पेश किए। यहां गायक नत्थूलाल परवाह, अजय कुमार, अनिल चौहान, ललित कुमार, आशीष कुमार, सुरेश अतुलकर , रवि राठौर सहित अन्य लोगों ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियों पर समा बांधा। आयोजन को कन्हैया यादव, लल्लू यादव, कमलेश यादव, दीना यादव, बाबूलाल यादव सहित अन्य लोगों ने सफल बनाया।