- Hindi News
- बाजार में बिक रहा था पेट्रोल, होटल से घरेलू गैस िसलेंडर जब्त
बाजार में बिक रहा था पेट्रोल, होटल से घरेलू गैस िसलेंडर जब्त
{एसडीएम पंकज जैन के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने मारा छापा
नगरसंवाददाता|आमला
स्थानीयप्रशासन का अमला जब कार्यालय छोड़कर जांच-पड़ताल के लिए बाहर निकला तो बाजार में ढेर सारी खामियां सामने आईं। एसडीएम पंकज जैन के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य एवं राजस्व विभाग के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की।
इस दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित उप डाकघर के सामने एक दुकान पर अवैध रूप से युवक पेट्रोल बेचते हुए मिला। अधिकारियों ने दुकान से 20 लीटर पेट्रोल जब्त किया। वहीं सामने की दुकान में रसोई गैस िसलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। होटल के संचालक से टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर और चूल्हा जब्त किया है। इधर आमला-जंबाड़ा मुख्य सड़क की एक हार्डवेयर दुकान से टीम ने 8 लीटर केरोसिन भी जब्त किया है। टीम ने इस दौरान अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा। इससे पहले आंवरिया रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार को खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने जांच-पड़ताल की।
इस दौरान यहां लोगों को पेट्रोल नहीं देने की बात सामने आई। खाद्य आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र खोबरिया ने बताया जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित किया गया है। इधर बुधवार को भी तहसीलदार ने भी स्कूलों का निरीक्षण किया था, जिसमें कई तरह की खामियां सामने आईं थीं।